डर्टी पिक्चर से हैरान-परेशान विद्या बालन

साड़ी प्रेमी विद्या के लिए ये वाकई हैरान परेशान करने वाली बात है। उन्होंने जब उन कपड़ों के स्केच देखे जो उन्हें इस फिल्म में पहनने हैं तो विद्या थोड़ा सकते में आ गई। विद्या ने मिलन को कहाकि फिल्म में उन्हों जो तपड़े पहनने है वो शूटिंग से कम-से-कम 30 दिन पहले उनके पास पहुंच जाएं ताकि वो कपड़ों का आराम से ट्रायल करें और जांच लें कि विद्या उन कपड़ों में कंफर्टेबल हैं या नहीं। विद्या का मानना है कि इससे शूटिंग के वक्त उन्हें अपने बोल्ड कपड़ों से दिक्कत नहीं होगी।
इस बारे में फिल्म में विद्या के कपड़े डियाजन कर रही डिजाइनर निहारिका खान ने बताया, ''विद्या के कॉस्ट्यूम तैयार करने के लिए तेजी से काम कर रही हूं। फिल्म में स्किन शो की बहुत डिमांड है, इसलिए उनके लिए उत्तेजक कपड़े तैयार किए जा रहे हैं।''


Click it and Unblock the Notifications