विद्या बालन बनीं चेन स्मोकर

फिल्म में कई हॉट और बोल्ड सींस है जिसके लिए विद्दा ने खासा मेहनत की है। उनके कपड़े इस फिल्म में काफी उत्तेजक नजर आने वाले हैं, वहीं खबर आ रही है कि मैडम ने इस फिल्म में सजीवता लाने के लिए सिंगरेट भी पीना शुरू कर दिया है। वो भी दिन में एक-दो नहीं बल्कि दस-दस। फिल्म रके एक सींस को करने के लिए विद्या बालन ने 10-12 सिगरेट पी डाली।
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है कि सजीवता लाने के लिए फिल्म के अभिनेता-अभिनेत्री ऐसा काम करें, संजय लीला भंसाली की सिल्वर जुबली फिल्म देवदास के कुछ दृश्यों के लिए शाहरूख खान ने भी शराब पी थी। खैर देखना दिलचस्प होगा कि विद्या का सु्ट्टा लगाना फिल्म और विद्या के लिए कितना कारगर होता है।


Click it and Unblock the Notifications