सिद्धार्थ के साथ एक ही घर में रहेंगी विद्या बालन

मुंबई के जुहू तारा रोड पर स्थित इस अपार्टमेंट की कीमत 14 करोड़ रुपये बताई जाती है। खबर तो यह भी आई है कि यूटीवी मोशन पिक्चर्स के सीईओ सिद्धार्थ और विद्या शादी कर चुके हैं, लेकिन दोनों ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।
फ्लैट तोहफे में देने से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों साथ रहना चाहते हैं। सिद्धार्थ ने एक चर्चित प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से घर खरीदा है। इस डीलर ने सचिन तेंदुलकर, सुष्मिता सेन, सैफ अली खान, संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी को भी प्रॉपर्टी में हेल्प की है।
सिद्धार्थ ने करीब डेढ़ महीने पहले यह अपार्टमेंट विद्या को तोहफे में दिया था। विद्या मार्च में इसमें रहने आएंगी। हो सकता है कि तब तक विद्या अपने इस रिश्ते को सबके सामने स्वीकार कर लें।


Click it and Unblock the Notifications