विद्या और सिद्धार्थ की गुपचुप शादी

इससे पहले भी इनके करीब रहने की खबरें आ चुकी हैं, लेकिन कुछ समय तक विद्या ने अनमने ढंग से इस बात का खंडन किया की ऐसा कुछ भी नहीं है। समय के साथ ये बातें हवा भी हो गयी थी। लेकिन आज जब विद्या कुछ समय के ब्रेक के बाद मुंबई लौटी हैं तो, खबरों का बाजार एक बार फिर से गर्म हो चुका है कि इन दोनों के बीच कुछ तो है।
इसमें मजे की बात यह भी है कि इस बार इन खबरों को झुठा साबित करने के लिए खुद सिद्धार्थ आगे आए हैं। खैर अब विद्या ब्रेक के बाद वापस मुम्बई आ चुकी हैं साथ ही निर्देशक मिलन लूथरिया की फिल्म डर्टी पिक्चर की शूटिंग में व्यस्त भी हो गई हैं। लेकिन एक बात तो तय है कि इन दोनों के बीच कुछ तो है ।


Click it and Unblock the Notifications