और बुरी नहीं बनेंगी विद्या
विद्या बालान 'इश्किया' की भूमिका की वजह से खासी परेशान हैं। फिल्म 'इश्किया' का निर्देशन विशाल भारद्वाज कर रहे हैं। फिल्म में एक गाना था 'धन्नो की आँखों में', इस गाने पर विद्या को अरशद वारसी और नसीरुद्दीन शाह के साथ डाँस करना था। लेकिन गाने के सेक्सी स्टेप विद्या को नागवार गुजरे। इसलिए विद्या ने इस गाने पर नाचने से इंकार कर दिया। अंत में विशाल ने नसीर और अरशद के साथ विद्या के बिना ही गाने को फिल्माया।
इस फिल्म में विद्या का कैरेक्टर निगेटिव है। फिल्म में विद्या एक अति कामुक बुरी लड़की का रोल कर रही हैं। विद्या ने इस फिल्म में ऐसे भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिन्हे उनके लिए सेट पर दोहराना भी मुश्किल था। लेकिन विद्या रोल की डिमाँड पर ये सब करती रहीं। पर अब शायद पानी उनके सिर के ऊपर पहुँच चुका है।
विद्या को आखिर अपनी इमेज की फिक्र भी तो है, फिल्म तो खैर बिना डाँस के भी बन ही जाएगी। लेकिन विद्या पहले ही इस फिल्म के लिए काफी बुरी बन चुकी हैं। अब शायद उन्होने ये तय कर लिया है कि वह और बुरी नहीं बनेंगी।


Click it and Unblock the Notifications