विद्या बालन की फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' का सीक्वल? अब सामने आई धमाकेदार खबर!
आपको साल 2011 में आई विद्या बालन की फिल्म द डर्टी पिक्चर तो याद ही होगी। इस फिल्म ने रिलीज के बाद धमाका कर दिया था और फैंस को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत नसीरुद्दीन शाह नजर आए थे लेकिन विद्या की सबसे ज्यादा तारीफ हुई थी। इस फिल्म ने शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था और आज भी उस फिल्म को महिला केंद्रित फिल्मों की लिस्ट में सबसे आगे रखा जाता है।
लेकिन इस वक्त एक और खबरस काफी चर्चा में है और पता चला है कि अभिनेत्री विद्या बालन की ये फिल्म द डर्टी पिक्चर का सीक्वल बनने जा रहा है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या विद्या बालन इसका हिस्सा होंगी?

केवल निर्माता ही इस विकास की पुष्टि कर सकते हैं। हालांकि इंडिया टुडे की मानें तो विद्या बालन से इस बारे में बात नहीं की गई है। लेकिन विद्या बालन की जगह अगर कोई और अभिनेत्री नजर आती है तो ये चौकाने वाला होगा।
इस फिल्म की कहानी को लेकर पता चला है कि, सीक्वल सिल्क स्मिता के युवा दिनों पर प्रकाश डाल सकता है। फिल्म के निर्माताओं से आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।
द डर्टी पिक्चर की बात करें तो यह 18 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 117 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि इस वक्त फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications