विद्या बालन का ये वायरल Video देखने के बाद फैंस दे रहे हैं बधाई, प्रेग्नेंसी की अफवाह ?
विद्या बालन के मां बनने की खबर एक बार फिर सामने आ रही है। ऐसा हुआ है बीते दिन उनके इस वीडियो के वायरल होने के बाद। जहां पर बिना किसी कंफर्म खबर के फैंस उन्हें मां बनने की बधाई दे रहे हैं। विद्या ने साल 2012 में निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की।
इसके बाद से एक नहीं बल्कि कई बार विद्या के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आने लगी थीं। हालांकि इन सभी खबर को विद्या ने महज एक अफवाह बताया। अब उनकी आगामी फिल्म 'मिशन मंगल' की रिलीज से पहले विद्या का ये वीडियो सामने आया है। विद्या अपने इस लेटेस्ट वीडियो में ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं।

जहां पर उन्हें देखते ही फैंस सेल्फी लेने के लिए उनके पास आते हैं। वह सेल्फी देने से इंकार नहीं करती हैं। इस बीच विद्या की सहायक आती हैं और उनका हाथ पकड़ कर उन्हें फैंस के बीच से ले जाने की कोशिश करती हैं।
इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह प्रेग्रेंट हैं। कई फैंस ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि बेबी कपूर के आने का इंतजार है। हालांकि इस मामले पर अभी तक विद्या और उनके पति की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है। नीचे देखिए विद्या का Viral Video


Click it and Unblock the Notifications