सेक्सी छवि से दूर रहेंगी विद्या बालन
अभिनेत्री विद्या बालन फिल्मों में अपनी छवि को लेकर अडिग नजर आती हैं। उनका कहना है कि वह अपनी छवि और अब तक भूमिकाओं से खुश हैं।
विद्या ने कहा, "ऐसी बात नहीं है कि मैं ग्लैमरस भूमिकाएं करने के लिए मना कर रही हूं। 'हे बेबी' और 'किस्मत कनेक्शन' में अपनी भूमिका पर मुझे फक्र है। परंतु इस साल मैं ऐसी फिल्में कर रही हूं जिसमें मुझे अपने व्यक्तित्व से बहुत अलग नहीं दिखना पड़ेगा। जिस तरह की भूमिकाएं मिल रही हैं उन्हें करने में मुझे खुशी मिल रही है।"
विद्या निर्देशक निखिल आडवाणी की अगली फिल्म 'चांद भाई' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'चेनाब गांधी' में अमिताभ बच्चन और हरमन बावेजा के साथ दिखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications