अरे वाह! विद्या ने तो कमाल कर दिया
बॉलीवुड में अभी तक टॉप की एक्ट्रेसेसे पहली या दूसरी बीवी बन चुकी हैं लेकिन विद्या बालन वो पहली एक्ट्रेस हैं जो तीसरी बीवी की पद्ववी पर विराजेंगी। तो किया ना विद्या बालन ने कमाल? विद्या बालन की संगीत सेरमनी 11 दिसंबर 2012 को संपन्न हुई उनके संगीत में विद्या बालन के और सिद्धार्थ को करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों ने भाग लिया। विद्या और सिद्धार्थ ने अपनी शादी के हर एक फंक्शन को बहुत ही प्राइवेट बना के रखा है क्योंकि वो नहीं चाहते कि उनकी शादी को लेकर हर तरफ चर्चाएं हों।
विद्दा बालन से पहले हेमा मालिनी, लारा दत्ता, शिल्पा शेट्टी, करीना कपूर, करिश्मा कपूर और श्रीदेवी सरीखी टॉप अभिनेत्रियां दूसरी पत्नी बन चुकी हैं लेकिन विद्या तीसरी पत्नी बनके इनका रिकॉर्ड तोड़ देंगी।ज्ञात हो कि सिद्धार्थ की पहली पत्नी थीं उनकी बचपन की दोस्त जिनसे वो बचपन सेही प्यार करते थे। उसके बाद उन्होंने एक टीवी प्रोडूयूसर के साथ शादी की। और अब चुपचाप से विद्या बालन से शा्दी कर रहे थे।

वैसे इस साल होने वाली बॉलीवुड शादियां धूमधड़ाके से अलग काफी शांति के साथ हुईं। अब चाहे वो ऐशा देओल की शादी हो या फिर अपनी प्यारी बेबो यानी करीना कपूर की शादी। सभी ने भीड़ भाड़ से दूर चुपचाप शादी की। विद्या बालन की शादी भी कुछ इसी तरह से शांति के साथ होगी। बताया जा राह है कि विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर शुक्रवार को चेंबूर के मंदिर में शादी करेंगे। शादी का रिसेप्शन चेन्नई में होगा।
विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर काफी सालों से एक दूसरे के साथ डेटिंग कर रहे थे लेकिन अपने रिश्ते के बारे में दोनों ने किसी को नहीं बताया। वैसे अब हम तो यही सोच रहे हैं कि विद्या ने सिद्धार्थ की तीसरी पत्नी बनने का फैसला तो कर लिया है लेकिन इस फैसले के पीछे सिर्फ उनका सिद्धार्थ के लिये प्यार है या फिर कुछ और? या फिर विद्दा को इस बात का डर है कि कहीं मिस्टर राइट के चक्कर में और वक्त बीत गया तो कहीं उन्हें तीसरी की बजाय चौथी बीवी ना बनना पड़े। खैर हमें तो इस बात की खुशी है कि चलो तीसरी ही सही पर विद्या दुल्हन बनने को तैयार तो हुईं। वैल बेस्ट ऑफ लक विद्या।


Click it and Unblock the Notifications