विद्या की समझदारी
खोया-खोया चाँद फ़िल्म के लिए सुधीर मिश्रा की पहली पसंद विद्या बालन थीं लेकिन जैसे ही विद्या ने इस फ़िल्म की कहानी सुनी, उन्होंने मना कर दिया. इस पर सुधीर के गुस्से की सीमा ही नहीं रही और विद्या के सेक्रेटरी के ज़रिये बहुत भला-बुरा कहा था.
उस वक्त तक विद्या की केवल परिणीता रिलीज़ हुई थी. इसके बाद सुधीर मिश्रा ने सोहा अली खान को लिया. लेकिन अब जबकि खोया-खोया चाँद फ्लॉप हो गई हैतो सुधीर मिश्रा को अपनी बात पर ज़रुर पछताना पड़ रहा होगा. क्योंकी विद्या की समझदारी की जीत हो गई.


Click it and Unblock the Notifications