डर्टी विद्या से डरीं करीना और कैटरीना
जी हां विद्या बालन की फिल्म में बोल्ड परफॉर्मेंस के से सबकी नींद उड़ा दी अब खबर आ रही है कि विद्या आने वाली फिल्म फरारी की सवारी में आयटम नंबर करने वाली हैं। इससे बॉलीवुड में अब हर कोई जानना चाहता है कि डर्टी पिक्चर में बोल्ड अदाकारी से सबको हैरत में डालने वाली विद्या अब आयटम नंबर में क्या अलग करने वाली हैं।
इस फिल्म की टीम और विद्या खुद भी यह चाहती हैं कि उनका यह आयटम नंबर बॉलीवुड की फिल्मों में अब तक के सारे आयटम नंबर से हटकर हो। तो जाहिर सी हात है कि फरारी की सवारी में जुड़ने जा रहा यह आयटम नंबर शीला की जवानी, चिकनी चमेली और मुन्नी से तो पूरी तरह से अलग ही होगी।
सूत्रों की माने तो विद्या इस डांस में 10 अलग अलग रूपों में दिखाई देंगी अलग अलग हर रूपों में वो कुछ ज्यादा ही ग्लैमर्स लगें इसके लिए वो अभी अपना वेट लूज करने में भी जुट गईं हैं। आज हर केई विद्या के नाम का लोहा मानता है तो ऐसे में बॉलीवुड की हिरोइनों का डरना तो लाजमी ही है।


Click it and Unblock the Notifications