कहीं विद्या बालन बॉलीवुड की अगली सिल्क तो नहीं

एकता कपूर के बैनर तले बनी उनकी फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' ने अब तक लगबग 90 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं पिछले साल की शुरुआत में रिलीज हुई विद्या की फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' ने मल्टिप्लेक्सों और बड़े सेंटरों पर अपनी लागत के मुकाबले कहीं ज्यादा बिजनेस किया।
इन दोनों फिल्मों की कामयाबी का क्रेडिट विद्या को मिल गया और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई नामी और टॉप बैनर्स ने विद्या को अपनी फिल्म में लेने की बात कही। ऐसे में, हर किसी को यही लग रहा था कि आने वाला साल विद्या के नाम रहेगा। लेकिन अभी आलम यह है कि विद्या के पास 'कहानी' फिल्म के अलावा और कोई और दूसरी फिल्म नहीं है।
अब विद्या के लिए आलोचकों ने कहना शुरू कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर बिकाऊ मसालों वाली मल्टिस्टारर फिल्म में वह फिट नहीं हो सकती हैं। कहीं ऐसा तो नहीं है कि विद्या की कंडिशन सिल्क स्मिता की तरह हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications