दम मारो दम में सरप्राइज दे सकती हैं विद्या

रोहन सिप्पी की फिल्म दम मारो दम को हिट कराने के लिए दीपिका पादुकोण के मस्त मस्त दम मारो दम डांस के साथ ही दर्शकों को चौंकाने आ सकती हैं विद्या। खबरों के मुताबिक विद्या हो सकती है रोहन सिप्पी की सरप्राइज पैकेज। विद्या सिप्पी परिवार की नजदीकी हैं तो ऐसे में यह कयास लगाये जा सकते हैं कि विद्या फिल्म में हो सकती हैं।
हाल ही में उन्हें रोहन सिप्पी के साथ कई बार देखा गया है। उनकी ये मुलाकातें शायद इसी फिल्म के सिलसिले में हों। अब यह खबर सच्ची कितनी है यह तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता लगेगा।


Click it and Unblock the Notifications