फिल्म के सेट पर शराब पीकर पहुंची विद्या बालन!

यह देख कर सुजॉय तनाव में आ गये। वे जाकर कोने में बैठ गये। विद्या उनके सामने नशे में धुत्त होकर कई तरह की हरकतें करनी लगी। यह देख कर सुजॉय ने घोषणा कर दी कि वे आज शूटिंग नहीं करेंगे। थोड़ी देर के बाद जब विद्या ने देखा कि सब कुछ गंभीर होता जा रहा है तो उन्होंने अपनी पोल खोली कि वह नशे में धुत्त होने का नाटक कर रही थी।
विद्या ने फिर सुजॉय को सॉरी कहा और काम शुरू हुआ। सुजॉय ने नाराज होने की बजाय कहा कि विद्या आप बहुत अच्छा शराबी लड़की का किरदार निभा सकती हैं। विद्या यह सुन कर खुश हो गयी कि उन्हें इस किरदार में भी लोगों ने पसंद किया। तो प्रशंसकों आप अपना दिल छोटा न करें आपकी गुड गर्ल विद्या ने कोई तमाशा नहीं किया। वह सिर्फ उनके मजाक का भाग था। विद्या सुजॉय की फिल्म में एक गर्भवती स्त्री की भूमिका निभा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications