कैम्ब्रिज में जाकर खो गई विद्या
विद्या बालन अपनी स्क्रीन इमेज से बिल्कुल अलग है। उन्हें एकदम घुमंतु प्राणी कहा जा सकता है। हाल में बाल्की की फिल्म पा की शुटिंग के सिलसिले में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय गईं थी। उन्हें कैंम्ब्रिज इतना पसंद आया कि फिल्म की शुटिंग के बीच में ही गायब हो गईं।
बाद में विद्या को ढूंढ कर लाया गया। फिल्म की शुटिंग पूरी होने के बाद भी विद्या का मन वहां से जाने को नहीं कर रहा था वो चाह रही थी कि कुछ दिन रूककर कैम्पस का आनन्द लिया जाए। उन्होने फिल्म के निर्देशक से एक हफ्ते का समय ले लिया और वहां रूक भी गई।
युनिट उनके बिना वापस मुम्बई लौट आई। खुद विद्या ने इस बारे में बताया, '' मैं अपने आपको रोक नहीं सकी। कैम्ब्रिज मुझे बहुत पसंद आया। मेरी एक दोस्त वहां पर है मैं उसके साथ एक हफ्ते के लिए रूक गई।''
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी काम कर रहें है।


Click it and Unblock the Notifications