सिर्फ बिल्ली से डरती हैं विद्या

पर उनके साथ तो कुछ ऐसा ही है कि बिल्ली को देखते ही उन्हें कंपकंपी छूट जाती है। शूटिंग स्थल पर बिल्ली को देखकर विद्या बालन कुछ ज्यादा ही सहम जाती हैं।
एक यूनिट सदस्य ने कहा कि शूटिंग स्थल से जब तक बिल्ली को भगा नहीं दिया जाता है तब तक विद्या बलान शूटिंग के लिए तैयार नहीं होती हैं।
हालांकि विद्या बालन बिल्ली को देखकर भयभीत हो जाती हैं लेकिन जब कोई व्यक्ति बिल्ली को भगाने के इरादे से चोट पहुंचाने की कोशिश करता है तो उन्हें दुख होता है।


Click it and Unblock the Notifications