अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म और दो सुपरस्टार एक्ट्रेस एक साथ, ब्लॉकबस्टर होना तय
फिल्ममेकर अश्विनी अय्यर तिवारी पहले ही अपनी दो फिल्मों नील बटे सन्नाटा और बरेली की बर्फी से सबको इंप्रेस कर चुकी हैं। अब दर्शकों को भी उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अश्विनी अय्यर तिवारी अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुट चुकी हैं। जी हां और खबरों की माने तो अश्विनी अय्यर तिवारी अपनी अगली फिल्म में विद्या बालन को कास्ट करना चाहती हैं और इसके लिए वो कई बार विद्या बालन से मिल चुकी हैं। अब अगर अश्विनी अय्यर तिवारी और विद्या बालन एक साथ काम करेंगी तो जाहिर है कि दर्शकों को कुछ धमाकेदार ही देखने को मिलेगा।

एक लीडिंग डेली के अनुसार "अश्विनी और विद्या कई बार मिल चुकी और फिल्म के बारे में बात भी कर चुके हैं। विद्या बालन को फिल्म का कॉन्सेप्ट पसंद भी आया है। अश्विनी अय्यर तिवारी ने फिल्म के लिए भूमि पेडनेकर से भी बात की है। भूमि पेडनेकर ने भी फिल्म के लिए हामी भरी है लेकिन अभी उन्होंने फिल्म साइन नहीं की है।
फिल्म के बारे में बात करें तो फिल्म में मेल किरदार की भी अह्म भूमिका है। अश्विनी कुछ एक्टर्स का नाम सोच चुकी हैं लेकिन अभी बातचीत जारी है। कुछ दिनों पहले भी एकता कपूर औरअश्विनी अय्यर तिवारी ने घोषणा की थी कि दोनों साथ मिलकर अगली फिल्म पर काम कर सकते हैं।
इसमें से एक फिल्म उम्र आधारित कॉमेडी होगी जिसमें शादीशुदा कपल को दिखाया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि अश्विनी इनमें से किसी एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications