बॉलीवुड की फिमेल सीरियल किसर बन चुकी हैं विद्या बालन

कौन कहता है बॉलीवुड में केवल इमरान हाशमी ही सीरियल किसर हैं आप अगर डर्टी पिक्चर देख लेंगे तो आपकी यह राय बदल जाएगी। जी हां विद्या ने इस फिल्म के लिए जमकर किसिंग सीन दिए हैं। लगता है कि वो इमरान से अब सीरियल किसर का टैग जल्द ही छिन कर अपने हाथ में ले लेंगी।

वैसे विद्या इससे पहले भी किस के कारण चर्चा में रही थी इससे पहले इश्किया में अरशद वारसी के साथ किया गये लिपलॉक ची चर्चा जोरों पर रहीं। इसके बाद रही सही कसर फिल्म द डर्टी पिक्चर में पूरी कर दी। विद्या ने तुषार कपूर के साथ इस फिल्म में जम कर डॉट सीन दिये हैं।

इस फिल्म से विद्या काफी बिंदास हो चुकी हैं वो कहती है कि अब उन्हें हॉलीवुड एक्टर जार्ज क्लूनी को किस करना है। लेकिन ये बाला बस एक ही मामले में देसी हैं वो है कपड़ों के मामले में। जी हां विद्या को आज भी देसी लुक ही पसंद आता है।

वैसे विद्या खुद ही कहती हैं कि एक एक्ट्रेस होने के नाते उनकी कोई सीमा नहीं है। चाहे कैसा भी रोल हो वह हर किरदार में खुद को ढालने के लिए रेडी हो जाती हैं। लगता है विद्या को डर्टी लुक कुछ ज्यादा ही रास आ रहा है तभी तो वो आज कल बस उ लाला कहती ही नजर आती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X