'बाथ टब' में नहाना विद्या बालन को पड़ा भारी!

एक बार फिर से विद्या सेक्सी और बोल्ड किरदार निभा रही है। दक्षिण भारतीय फिल्मों की सेक्स बम सिल्क स्मिता की जीवन पर बनने वाली फिल्म में विद्या लीड रोल में हैं। इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि फिल्म में विद्या काफी ज्यादा उत्तेजक नजर आने वाली है। फिल्म में वो काफी कम कपड़ो में नजर आ रही है। फिल्म का नाम ही डर्टी पिक्चर है।
हाल ही में सुनने में आया है कि फिल्म के एक सीन में विद्या को बाथ टब में नहाना था । जिसके लिए उन्हें पहले टॉवल पहन कर कैमरे पर आना था उसके बाद टॉवल उतार कर उन्हें टब में घुसना था। विद्या ने ठीक वैसा ही किया लेकिन जैसे ही विद्या टब में गुसी उन्हें अपने शरीर में खुजली का अनुभव होने लगा थोड़ी देर तक वो बर्दाश्त कर गयीं लेकिन जब नहीं रहा गया तो वो झट से बाहर निकल कर शूटिंग अधूरी छोड़कर डॉक्टर के पास पहुंची जहां उन्हें पता चला कि उन्हें स्कीन इंफेक्शन हो गया है।
फिलहाल वो आराम कर रही है, जब तक वो पूरी तरह से ठीक नही हो जाती है तब तक वो शूटिंग नहीं करेगीं। अक्सर लोगों का बाथ टब में नहाना काफी रोमांच भरा होता है लेकिन विद्या के लिए तो ये किसी भयानक सपने से कम नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications