डर्टी विद्या ने बढ़ाये भाव, हीरो से ज्यादा मांगा पैसा

खबर है कि मैडम विद्या ने आने वाली फिल्म 'शादी के साइड इफेक्ट्स' के लिए फिल्म के हीरो फरहान अख्तर से ज्यादा रकम मांगी है। खैर अभी तक रकम उन्हें मिलेगी की नहीं यह अभी तक पता नहीं है।
विद्या के यह नखरें तब से हो गये हैं जब से उनकी डर्टी पिक्चर के प्रोमो हिट हुए हैं। इसलिए कहा जा रहा है कि विद्या बालन कि जगह किसी और अभिनेत्री को लेने की बात हो रही हैं।
वैसे विद्या को पूरी उम्मीद है कि डर्टी पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी। आपको बता दें साउथ की सेक्स बम के नाम से फेमस सिल्क स्मिता के जीवन पर आधारित फिल्म डर्टी पिक्चर आगामी 2 दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है।
फिल्म के लिए विद्या ने खासी मेहनत की है। सेक्स बम दिखने के लिए विद्या ने फिल्म में काफी हॉट सींस दिये है और जरूरत से ज्यादा उत्तेजक कपड़े पहने हैं।


Click it and Unblock the Notifications