विद्या ने कहा तीनों खान अपना सरनेम बालन रख लें

Vidya Balan
इन दिनों अगर किसी हिरोईन की चर्चा चारों ओर हो रही है तो वो है डर्टी विद्या बालन की। करोड़ो का बिजनेस कर चुकी उनकी फिल्म को देखकर उन लोगों की जबान काफी बंद हो चुकी है जो विद्या को ठंडी अभिनेत्री कहते थे।

अपनी सफलता से ओतप्रोत होकर विद्या बालन ने भी बहुत कुछ कहना शुरू कर दिया है। हाल ही में उनसे किसी ने कहा कि आपको तो लोग मिस खान कहना शुरू कर दिया हैं। क्योंकि आपकी फिल्में सफलता का परचम लहरा रही है।

जिसके बाद विद्या ने इतरा कर कहा कि विद्या को किसी नाम की जरूरत नहीं है। आप लोग मुझे खान बुलाने के बजाये तीनों खान से कह दीजिये की वो अपना सरनेम बालन रख ले।

वैसे विद्या का इतराना लाजिमी भी है क्योंकि उन्होंने बॉलीवुड में साबित कर दिया कि यहां हिरोईन अगर चाहे तो अपने दम पर मुकाम बना सकती है। पुरूष प्रधान फिल्मों में भी विद्या का दबदबा दिखा है, जिसका ताजा उदाहरण है उनकी फिल्में हिट होना। देखते हैं खान बंधुओं की ओर से क्या जवाब आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X