शाहरूख संग डर्टी होने को बेकरार विद्या

अपनी फिल्म कहानी की डीवीडी रिलीज के मौके पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, मुझे लगता है कि हरेक महिला राज को चाहती है और मैं हमेशा से शाहरूख के साथ काम करना चाहती हूं। जब कभी भी हम लोग एक साथ काम करेंगे, तो मैं चाहूंगी कि वह फिल्म इसी कहानी पर आधारित हो।
शाहरूख के विषय पर बोलते हुए विद्या ने कहा की वह एक शानदार रोमांटिक अभिनेता हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं रोमांस के श्रेष्ठ नामों के बारे में सोचती हूं तब हमारे दिमाग में सिर्फ 2 ही नाम आते हैं जिसमें एक नाम राजेश खन्ना और दूसरा नाम शाहरूख खान का है।
गौरतलब है की विद्या बॉलीवुड की उन चुनिन्दा अभिनेत्रियों में से है जो किसी भी किरदार हो बड़ी ही सरलता और सुगमता से निभा सकती हैं। बॉलीवुड में विद्या के बारे में एक बात ये भी मशहूर है की वो अपनी फिल्मों और स्क्रिप्ट के लिए बहुत ज्यादा ही चूजी हैं। अब देखने वाली बात ये होगी की ये वाकई विद्या का शाहरुख के प्रति सम्मान है या फिर महज चंद दिनों की पब्लिसिटी पाने का यूनीक आईडिया।


Click it and Unblock the Notifications