संजय दत्त, अरशद वारसी के बाद- 'मुन्नाभाई 3' में इस सुपरस्टार एक्ट्रेस की एंट्री पक्की?
रिपोर्ट्स की मानें तो मुन्नाभाई 3 में बतौर मेनलीड एक्ट्रेस सोनम कपूर की एंट्री हो सकती है। जी हां, ग्रेसी सिंह, विद्या बालन के बाद अब सोनम कपूर मुन्नाभाई सीरिज से जुड़ने वाली हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, मुन्नाभाई के लिए प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा की पहली च्वॉइस सोनम ही हैं।
दरअसल, विधु विनोद चोपड़ा निर्मित फिल्म 'संजू' में सोनम कपूर ने छोटा सा किरदार निभाया था। जिससे निर्माता बेहद इंप्रेस हुए थे और उन्होंने सोनम से वादा किया था कि वह उन्हें एक फुल फिल्म देंगे। जिसके बाद विधु विनोद चोपड़ा ने सोनम कपूर को 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के लिए कास्ट किया।

सूत्रों की मानें तो फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में सोनम के अभिनय से विधु विनोद चोपड़ा इतने इंप्रेस हुए हैं कि उन्होंने सोनम को अपनी मुन्नाभाई फ्रैंचाइजी में लेने का मन बना लिया है। मुन्नाभाई 3 में संजय दत्त और अरशद वारसी फाइनल हैं.. और अब सोनम की एंट्री भी पक्की ही मानी जा रही है। जाहिर है यह फिल्म काफी शानदार होने वाली है।
हालांकि फिलहाल मुन्नाभाई 3 शुरु होती नहीं दिख रही है। फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी का नाम मी टू अभियान में फंस चुका है। जिसके बाद विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी फिल्म से हिरानी का नाम हटा दिया है।
राजकुमार हिरानी पर संजू की असिस्टेंट डायरेक्टर ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसके बाद उनका नाम आगामी फिल्म की पोस्टर से हटा दिया गया है। बता दें, राजू हिरानी ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है और कहा है कि ये सिर्फ उनकी इमेज को हानि पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। राजकुमार हिरानी ने महिला के साथ हुई बातचीत के सारे ईमेल और मेसेज, उपलब्ध कराए हैं और जांच की मांग की है।


Click it and Unblock the Notifications
