Video: आलिया और सिद्धार्थ का ये वीडियो हो गया वायरल Hint #Bidaai
[गपशप] आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक वीडियो काफी बुरी तरह वायरल हो गया है और इसकी वजह सिर्फ एक है....शादी और आलिया का घूंघट! दरअसल, सिड और आलिया बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी मानी जा रही है पर ये दोनों हैं कि मानना ही नहीं चाहते। हालांकि फैन्स इन्हें साथ में देखकर खुश हो जाते हैं।
बस इसी मौके का फायदा उठाया है कोका कोला ने जिसने एक एड में ही सही पर इन दोनों की शादी करवा दी है। बस फिर क्या था तब से ये एड वायरल हो गया है। एड में सिड और आलिया शादी के बाद गाड़ी में बैठे हैं और एक दूसरे से बात करने की कोशिश कर रहे हैं।
दोनों की मासूमियत आपका दिल जीत लेगी वहीं कहीं ना कहीं अरेंज मैरिज पर जो आपका भरोसा थोड़ा कम हो गया है वो भी आ जाएगा। क्योंकि ये एड है ही इतना क्यूट। आगे जो आलिया करती हैं वो आप खुद ही देख लीजिए यहां--->
<iframe width="640" height="390" src="https://www.youtube.com/embed/jHbCL__KKw4" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>
siddharth malhotra alia bhatt video wedding ad pics photos सिद्धार्थ मल्होत्रा आलिया भट्ट शादी तस्वीरें फोटो वीडियो


Click it and Unblock the Notifications
