कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का लिपलॉक सीन- अगली फिल्म का वीडियो LEAK
सारा अली खान ने अपनी डेब्यू के साथ ही यह जाहिर कर दिया था कि कार्तिक आर्यन उनके क्रश हैं। फिर क्या था, दोनों अक्सर खबरों में छाए रहते हैं। जाहिर है इस हॉट एंड ट्रेंडिंग कपल का बॉलीवुड निर्माता- निर्देशक इसका फायदा कैसे नहीं उठाते। लिहाजा, इम्तियाज अली ने उन्हें अपनी आगामी फिल्म के लिए साइन कर लिया है। इस फिल्म को 'लव आज कल 2' बताया जा रहा है।
कुछ ही दिनों पहले कार्तिक ने भी फिल्म की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पहले ही शुरु हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जहां कार्तिक- सारा किसी पार्टी जैसी जगह पर लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं।

कोई शक नहीं कि इम्तियाज अली की यह फिल्म फुल रोमांटिक होने वाली है। हालांकि इम्तियाज अली ने यह साफ किया है कि ये फिल्म लव आज कल की सीक्वल नहीं होगी। जब हैरी मेट सेजल के बाद.. यह इम्तियाज अली की अगली फिल्म होगी। भले ही जब हैरी मेट सेजल बॉक्स ऑफिस पर असफल रही.. लेकिन इम्तियाज अली की फिल्मों का आज भी फैंस को बेसब्री से इंतजार होता है। देखना दिलचस्प होगा कि कार्तिक- सारा के साथ इम्तियाज लव- स्टोरी का कैसा एंगल सामने लाते हैं!
यहां देंखे वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications