VIDEO: फिल्म देख ली..अब देखिए कैसे हुई 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग!
[गपशप] कबीर खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर तहलका भी मचा रही है। महज 4 दिनों के अंदर फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं, फिल्म को सलमान खान के करियर की बेस्ट फिल्म करार दी जा रही है। फिल्म में सलमान के साथ करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और हर्षाली मल्होत्रा ने भी मुख्य किरदार निभाया था।
बहरहाल, रिलीज के बाद तो फिल्म काफी धमाका कर रही है। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग इतनी आसान भी नहीं रही थी, जैसी दर्शकों ने बड़े पर्दे देखी। इस फिल्म को कई अलग अलग जगहों पर फिल्माया गया है। वहीं, फिल्म का एक बड़ा हिस्सा कश्मीर में भी शूट किया गया है।
फिल्म में कश्मीर की खूबसूरत वादियों को देखकर दर्शक काफी खुश हुए, लेकिन इतनी ऊंचाई पर फिल्म की शूटिंग कैसे की गई क्या आपने यह सोचा। नहीं, तो फिर नीचे दिए वीडियो में देखिए.. कैसे हुई बजरंगी भाईजान की शूटिंग-


Click it and Unblock the Notifications



