FUNNY VIDEO: अनुष्का का ये 'रणबीर AD' देखकर दीपिका भी हंस देंगी!
[VIDEO] अनुष्का शर्मा, करण जौहर, रणबीर कपूर, अनुराग कश्यप, सब मिलकर बॉम्बे वेलवेट के धुंआधार प्रमोशन में जुट गए हैं। इसके लिए शुरू होगा एक छोटा सा चैट शो जिसे होस्ट करेंगे हमारे होस्ट किंग करण जौहर। और इसकी छोटी सी झलक रिलीज़ की गई। बॉम्बे वेलवेट नाम का ये चैट शो हॉटस्टार नाम के ऑनलाइन चैनल पर दिखाया जाएगा।
जानिए क्यों रणबीर कपूर बनना चाहते हैं ऋतिक रोशन
इस शो की ये झलक वैसे तो काफी मज़ेदार है लेकिन इसके एक पार्ट में अनुष्का शर्मा को रणबीर कपूर की शादी का एड करने के लिए कहा जाता है और उनका जवाब सुनकर आपको दीपिका पादुकोण का कॉफी विद करण एपिसोड याद आ जाएगा जहां उन्होंने रणबीर कपूर को कंडोम ब्रांड का एड करने की सलाह दी थी।
खैर इस वीडियो में अनुष्का का जवाब केवल दीपिका के लिए लग रहा है और इसे सुनकर पुरानी बातें याद कर दीपिका भी बस हंस देंगी! ;) देखिए पूरा वीडियो -


Click it and Unblock the Notifications