..................... Vicky Kaushal will be seen in the role of 'Karna'? Rakeysh Omprakash Mehra's biggest blast! 'कर्ण' के किरदार में नजर आएंगे विकी कौशल? राकेश ओमप्रकाश मेहरा का सबसे बड़ा धमाका! - Hindi Filmibeat

'कर्ण' के किरदार में नजर आएंगे विकी कौशल? राकेश ओमप्रकाश मेहरा का सबसे बड़ा धमाका!

अभिनेता विकी कौशल किसी ना किसी वजह से खबरों का हिस्सा रहते हैं और उनकी फिल्मों को लेकर फैंस अक्सर इंतजार करते नजर आते हैँ। विकी कौशल उन सितारों में से एक हैं जिनकी झोली में बड़े बजट की फिल्में हैं। इस वक्त उनका नाम राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म को लेकर चर्चा में चल रहा है जो कि महाभारत के कर्ण पर आधारित होने वाली फिल्म है। पता चला है कि इस फिल्म में विकी कौशल कर्ण का मुख्य किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

राकेश, रितेश सिधवानी और विकी के मुंबई में देखे जाने के बाद आई है। तब से उनके संभावित सहयोग की कई रिपोर्टें सोशल मीडिया पर आने लगीं। पिंकविला की एक खबर के मुताबिक ये शानदार प्रोजेक्ट राकेश के दिल के बेहद करीब है और वह कई सालों से इस पर एक फिल्म बनाना चाहते थे।

vicky kaushal, विकी कौशल

सूत्र ने आगे कहा कि विकी पौराणिक नाटक में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिसे कर्ण के नजरिए से सुनाया जाएगा। कर्ण महाभारत का एक मजबूत किरदार था और उसको आज भी लोगों के द्वारा काफी याद किया जाता है।

विकी कौशल अगर इस फिल्म का हिस्सा बनते हैं तो इनता तय है कि वो इस तरह की फिल्म में पहली बार नजर आने वाले हैँ। इसके पहले फिल्म को लेकर अभिनेता शाहिद कपूर का नाम सामने आया था।

इसके लिए रॉनी स्क्रूवाला ने परियोजना का समर्थन किया था। लेकिन चीजें बदल चुकी हैँ। इसके अलावा विकी कौशल अश्वत्थामा को लेकर बिजी हैं। कुछ समय पहले विकी कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बंधन में बंधे थे और इसको लेकर भी काफी चर्चा थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X