..................... कॉप यूनिवर्स में आयेगा तूफान, इस एक्टर पर लंबा दांव खेलने जा रहे हैं रोहित शेट्टी? Vicky Kaushal- Storm will come in Cop Universe, Rohit Shetty all set to make Singham Again? - Hindi Filmibeat

कॉप यूनिवर्स में आयेगा तूफान, इस एक्टर पर लंबा दांव खेलने जा रहे हैं रोहित शेट्टी?

rohit shetty, vicky kaushal

रोहित शेट्टी जब भी किसी फिल्म का हिस्सा बनते हैं तो एक चीज की गारंटी सभी मिल जाती है कि फिल्म काफी दमदार होने वाली है। जी हां, इस फिल्म में एक्शन, कॉमेडी के साथ साथ रोमांस का फुल डोज भी लोगों को मिलता है।

लेकिन कुछ समय से रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स को लेकर चर्चा है और ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी अगली फिल्म कमाल की साबित होने वाली है। सभी जानते हैं कि उन्होने सिंघम, सिंघम 2, सिंबा और सूर्यवंशी जैसी फिल्म बनाई हैं जिसमें पुलिस ऑफिसर ही मेन लीड होता है।

यही कारण है कि है कि एक बार फिर से रोहित शेट्टी.. अजय देवगन के साथ अपनी 11वीं फिल्म के लिए फिर से एक साथ काम करने के लिए तैयार हैं और प्रशंसक उसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब जो खबर हम आपको दूसरे एक्टर को लेकर बताने वाले हैं वो चौकाने वाली है।

दरअसल रोहित शेट्टी एक और फिल्म बनाने वाले हैं जिसमें उनके साथ विकी कौशल नजर आएंगे। जी हां, ये कॉप यूनिवर्स का अगला नाम है। विकी कौशल को लेकर चर्चा है कि वो सिंघम अगेन का हिस्सा बनेंगे। रिपोर्ट्स यहां तक हैं कि विकी कौशल का ये किरदार अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार से पूरी तरह अलग होने वाला है।

हालांकि इस फिल्म को लेकर किसी तरह का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन ऐसा काफी जल्दी हो सकता है। खबर ये भी है कि फिल्म काफी जल्दी फ्लोर पर आएगी और रिलीज के लिए स्वतंत्रता दिवस 2024 को लॉक कर दिया गया है।

Read more about: rohit shetty vicky kaushal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X