..................... कैटरीना कैफ से मिलने घर पहुंचे थे विकी कौशल, वायरल हो गया वीडियो | Vicky Kaushal spotted leaving Katrina Kaif's house, video viral - Hindi Filmibeat

कैटरीना कैफ के घर के बाहर स्पॉट हुए विकी कौशल, वायरल हो गया वीडियो!

By Filmibeat Desk

लंबे समय से विकी कौशल और कैटरीना कैफ के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं। हालांकि दोनों कलाकार कम ही साथ दिखते हैं, लेकिन पैपराजी के कैमरों से छिपे नहीं हैं। हाल ही में विकी कौशल को कैटरीना कैफ के घर से बाहर निकलते स्पॉट किया गया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ईटाइम्स ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसके मुताबिक, विकी कौशल सोमवार की दोपहर 3.30 बजे कैटरीना कैफ के घर पहुंचे। इसके कुछ घंटों बाद शाम 8.30 बजे विकी की गाड़ी को कैटरीना की बिल्डिंग से बाहर आते देखा गया। पैपराजी ने इसे कैमरे में कैद कर लिया है।

Vicky Kaushal

बहरहाल, फैन्स तो बस इसी बात से खुश हैं कि इन दो शानदार एक्टर्स के बीच कुछ तो चल रहा है। बता दें, ये सारा माजरा शुरू हुआ, करण जौहर के शो कॉफी विद करण से.. जहां विकी कौशल ने कहा था कि कैटरीना कैफ को देखकर उनकी धड़कनें बढ़ जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X