छिपाना भी नहीं आता - कैटरीना कैफ के घर के बाहर मुंह छिपाते पकड़े गए विकी कौशल
कहते हैं ना कि इश्क और मुश्क, छिपाए नहीं छिपते। यही हाल आजकल विकी कौशल और कैटरीना कैफ का हो चुका है। दोनों ये मान नहीं पा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो है लेकिन दोनों इस बात को छिपा भी नहीं पा रहे हैं।
जहां कैटरीना कैफ, विकी कौशल से लेकर उनके भाई तक की फिल्मों की स्क्रीनिंग में नज़र आ रही हैं वहीं विकी कौशल कैटरीना के घर के बाहर मुंह छिपाते दिख जा रहे हैं।

अगर मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट की मानें तो कैटरीना कैफ के पड़ोसियों ने कई बार हमारे जोशीले एक्टर को एक हुडी से मुंह छिपाते देखा गया। अब सवाल ये है कि अगर दोस्ती है तो मुंह छिपाने की क्या ज़रूरत?
विकी और कैटरीना दोनों ही इस बात को नकार चुके हैं कि दोनों के बीच कुछ है। लेकिन बस वो इस बात को छिपा नहीं पा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो है।


Click it and Unblock the Notifications