विकी कौशल ने बताया वैलेंटाईन डे का प्लान, देर से ही सही पर कैटरीना से मुलाकात
विकी कौशल और कैटरीना कैफ इस समय बॉलीवुड के सबसे गपशप भरे कपल माने जा रहे हैं। गपशप गली का मानना है कि दोनों डेट कर रहे हैं। और इसलिए ज़ाहिर सी बात है कि जैसे ही विकी कौशल फिल्मीबीट से मिले, उनसे वैलेंटाइन डे प्लान के बारे में पूछ ही लिया गया।
विकी कौशल ने बताया कि इस साल वो करण जौहर के साथ फिल्मफेयर अवार्ड्स होस्ट कर रहे हैं और इसलिए वैलेंटाइन डे भी करण जौहर के साथ ही बीतेगा।

गौरतलब है कि फिल्मफेयर अवार्ड्स 16 फरवरी को है। यानि कि देर से ही सही लेकिन वैलेंटाइन वीकेंड पर विकी कौशल और कैटरीना कैफ की मुलाकात तो ही ही जाएगी। और उनकी दो चार तस्वीरें देखकर फैन्स भी खुश हो ही जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications