..................... Vicky Kaushal refuses to romance Katrina Kaif onscreen? Rejected this film! कैटरीना कैफ के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करने से विकी कौशल ने किया इंकार? - Hindi Filmibeat

कैटरीना कैफ के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करने से विकी कौशल ने किया इंकार? रिजेक्ट कर दी ये फिल्म!

जब से कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी हुई है दोनों किसी ना किसी बात को लेकर खबरों का हिस्सा रहते हैं। अक्सर दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। लेकिन इस वक्त जिस खबर को लेकर ये दोनों चर्चा में हैं वो फैंस को चौकाने वाली है। दरअसल फरहान अख्तर एक फिल्म बना रहे हैं जो कि रोड ट्रिप पर आधारत है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

फिल्म के निर्माता और निर्देशक फरहान अख्तर ये चाहते थे कि इस फिल्म में अभिनेता विकी कौशल की एंट्री हो जाए और वो अपनी नई नवेली दुल्हन कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन साझा करें।

vicky kaushal, katrina kaif, विकी कौशल, कैटरीना कैफ

इस खबर के बाद फैंस भी काफी उत्साहित थे लेकिन अब उनका उत्साह ज्यादा नहीं चलेगा क्योंकि विकी कौशल ने एक बड़ा झटका दिया है। पता चला है कि विकी कौशल ने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया है।

 तैयार हो गए थे

तैयार हो गए थे

खबरों की मानें तो विकी इस रोल को करने के लिए तैयार हो गए थे लेकिन बाद में उन्होने स्टोरी से अपने किरदार को मैच करवाया और जानने की कोशिश कर रहे हैं कि ये फिट बैठेगा या नहीं। रिपोर्ट्स की वो अभी क्लियर नहीं हो पाए हैँ।

फरहान अख्तर एक शानदार निर्देशक हैं

फरहान अख्तर एक शानदार निर्देशक हैं

विकी कौशल की तरफ से शायद ही इस फिल्म के लिए किसी तरह का हां सामने आएगा। फरहान अख्तर एक शानदार निर्देशक हैं और ये उन्होने पहले भी जाहिर करके दिखाया है। निश्चित ही ये फिल्म काफी शानदार होने वाली है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर विकी कौशल इस वक्त कई शानदार फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। लंबे समय से से उनकी फिल्म अश्वत्थामा बनकर नहीं तैयार हुई है और किसी ना किसी कारण इसपर रोक लग जाती है।

शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनेंगे

शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनेंगे

इसके अलावा वो इस साल शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनेंगे ऐसी खबरें आ रहीं हैँ। बात करें कैटरीना कैफ की तो इस फिल्म के अलावा वो सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 का हिस्सा बनने वाली हैं और इसकी शूटिंग काफी समय से चल रही है।

 कैटरीना कैफ का एक्शन

कैटरीना कैफ का एक्शन

जाहिर है कि इस बार फिर से वो पाकिस्तानी एजेंट के किरदार में धमाका करने वाली हैं। पता चला है कि इस फिल्म में कैटरीना कैफ का एक्शन और भी दमदार होने वाला है।

सूर्यवंशी का हिस्सा बनीं थीं

सूर्यवंशी का हिस्सा बनीं थीं

हाल ही में वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी का हिस्सा बनीं थीं। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था और उनका किरदार काफी शानदार था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X