कैटरीना कैफ के शादी के लहंगे की वजह से विकी कौशल ने बदली शादी की डेट
विकी कौशल और कैटरीना कैफ, 7 - 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और ये शादी राजस्थान के जोधपुर में होने जा रही है। अब खबर है कि विकी कौशल ये शादी दिसंबर में नहीं करना चाहते थे लेकिन उन्हें ये शादी दिसंबर में करनी पड़ रही है केवल कैटरीना कैफ के लहंगे के कारण।
दरअसल, कैटरीना कैफ ने काफी समय पहले ही अपनी शादी का लहंगा चुन लिया था और वो किसी भी कीमत पर इस लहंगे के साथ किसी तरह का कंप्रोमाईज़ नहीं करना चाहती थी।

विकी कौशल चाहते थे कि वो और कैटरीना मई - जून में शादी के बंधन में बंधे। लेकिन कैटरीना कैफ का लहंगा पहनकर जून की राजस्थान की गर्मी सह पाना कैटरीना कैफ के लिए बेहद मुश्किल हो जाता। इसलिए विकी कौशल और कैटरीना ने ये तय किया कि लहंगे को ध्यान में रखते हुए ये शादी दिसंबर की ठंडियों में की जाए।

इस तस्वीर के साथ मिली बधाई
वैसे कुछ ही महीनों पहले, कैटरीना कैफ के दोस्त एशली रिबेलो ने उनकी फिल्म भारत से कैटरीना कैफ की शादी की तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी जिसके बाद फैन्स का मानना था कि कैटरीना कैफ जल्दी ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। अब ऑफ स्क्रीन बातों का तो कोई अंत ही नहीं है।

सूर्यवंशी की खूबसूरत दुलहन
अक्षय कुमार के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में भी कैटरीना कैफ बेहद खूबसूरत दिखाई दीं। कैटरीना कैफ के शादी के सीन फिल्म में बेहद प्यारे लगे और उससे भी प्यारी लगीं इस लहंगे में कैटरीना कैफ।

कैटरीना कैफ बनीं अमिताभ बच्चन की बेटी
कल्याण ज्वेलर्स के एड में कैटरीना कैफ दक्षिण भारतीय दुलहन के अवतार में दिखाई दी थीं। इस एड में कैटरीना कैफ का साथ दिया था अमिताभ बच्चन और जया बच्चन जो उनका कन्यादान करते भी दिखाई दिए थे।

टाईटन रागा का एड
इसके बाद कैटरीना कैफ टाईटन रागा के एक एड में दुलहन के अवतार में दिखाई दीं। इस दौरान, कैटरीना कैफ की रणबीर कपूर से शादी की अटकलें तेज़ी से लगाई जा रही थीं। इस फोटो को भी यही कह कर वायरल किया गया था कि कैटरीना कैफ अब शादी करने को तैयार हैं!

हर बार दुलहनिया अवतार में जीता दिल
कैटरीना कैफ को इतनी बार दुलहन के अवतार में देखने के बाद अब बस फैन्स को इंतज़ार है तो कैटरीना कैफ को सच में दुलहनिया बनते देखने का।

अमिताभ बच्चन ने किया कन्यादान
अमिताभ बच्चन ने कल्याण ज्वेलर्स के इस एड में जया बच्चन के साथ कैटरीना कैफ का कन्यादान किया।


Click it and Unblock the Notifications