..................... Vicky Kaushal joins Salman Khan's Race 3 - Hindi Filmibeat

#Eid2018: रेस 3 के पहले भी एक धमाका और बाद में भी एक धमाका...तीन फिल्में फाइनल!

ये तो हम आपको बता ही चुके हैं कि साल 2018 में विक्की कौशल बेहद शानदार रूप से निखरने वाले हैं। पहला कारण है आलिया भट्ट के साथ उनकी मेघना गुलज़ार फिल्म राज़ी जिसका मुद्दा है कश्मीर!

वहीं उनकी दूसरी फिल्म का मुद्दा भी है कश्मीर। इस फिल्म में विक्की कौशल, उड़ी हमले के एक कमांडो की भूमिका में नज़र आएंगे।

vicky-kaushal-joins-salman-khan-s-race-3

इसके अलावा, अब विक्की कौशल के हाथ लग गया है जैकपॉट। क्योंकि अब 2018 की ईद भी विक्की कौशल के हाथ लगी है। जी हां, सूत्रों की मानें तो सलमान खान की रेस 3 के लिए विक्की कौशल का नाम फाइनल हो सकता है।

विक्की कौशल 2015 की फिल्म मसान से अपना डेब्यू कर चुके हैं और उस साल सबका दिल जीत चुके हैं। इसके बाद, 2016 में अनुराग कश्यप की रमन राघव से उन्होंने दिल जीता और दिमाग भी।

हालांकि पद्मावती में शाहिद कपूर का रोल पहले विक्की को मिला था लेकिन दीपिका पादुकोण को किसी 'छोटे एक्टर' के साथ काम नहीं करना था।

वैसे जिस तरह विक्की कौशल, फिल्म दर फिल्म अपनी छाप छोड़ रहे हैं, वो काबिले तारीफ है। और ये तय है कि वो नए सिनेमा के उत्तराधिकारी बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X