अक्षय कुमार को किया रिप्लेस- अब इस धमाकेदार रीमेक में दिखेंगे विकी कौशल ?
विकी कौशल इन दिनों निर्माता- निर्देशकों की पहली पसंद बनते हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'लैंड ऑफ लुंगी' (LOL) में विकी कौशल को लॉक किया जा सकता है। इस फिल्म के लिए पहले अक्षय कुमार को अप्रोच किया गया था। लेकिन अन्य फिल्मों में व्यस्त होने की वजह से अक्षय इस फिल्म को तारीख नहीं दे पा रहे थे। लिहाजा, अब अक्षय की जगह विकी ने ले ली है।
बता दें, 'लैंड ऑफ लुंगी' (LOL) सुपरहिट तमिल फिल्म वीरम की हिंदी रीमेक होगी। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे, जबकि फरहाद सामजी होंगे फिल्म के निर्देशक। सूत्रों की मानें तो कुछ महीने पहले ही साजिद ने विकी को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई थी और विकी ने फिल्म के लिए हामी भर दी थी।

पहले इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को अप्रोच किया गया था। लेकिन अक्षय अपने बिजी शेड्यूल से इस फिल्म के लिए डेट्स नहीं निकाल पा रहे थे। फिलहाल अक्षय कुमार लक्ष्मी बॉम्ब और सूर्यवंशी में व्यस्त हैं। इस बीच किसी और फिल्म के लिए डेट निकाल पाना मुश्किल थी, लिहाजा, उन्होंने LOL से हाथ पीछे खींच लिए। जिसके बाद यह फिल्म सीधे विकी कौशल के पास गई। फिलहाल विकी उधम सिंह और तख्त की शूटिंग कर रहे हैं।
बहरहाल, इससे पहले भी अक्षय कुमार ने कई फिल्मों तो रिजेक्ट किया है, यहां देंखे लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications