..................... विकी कौशल मानुषि छिल्लर की यशराज फिल्म TGIF | Vicky Kaushal and Manushi Chhillar's Yashraj film gets a title tgif know full details - Hindi Filmibeat

TGIF: विकी कौशल और मानुषी छिल्लर की यशराज फिल्म, यूं गुदगुदाएगी, जानिए डीटेल्स

विकी कौशल और मानुषि छिल्लर की यशराज फिल्म्स के बारे में काफी समय से चर्चा चल रही है और अब बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म का नाम है TGIF. यानि कि The Great Indian Family. फिल्म एक अजीब से परिवार की मज़ेदार कहानी होगी। माना जा रहा है कि फिलहाल ये फिल्म का Working Title है जिसे बाद में बदला जा सकता है।

अभी तक TGIF नाम सभी को पसंद आ रहा है क्योंकि TGIF आज की पीढ़ी का शब्द है जिसका मतलब होता है Thank God It's Friday. ऐसे में ये नाम युवाओं से काफी कनेक्ट करेगा।

vicky-kaushal-and-manushi-chhillar-s-yashraj-film-gets-a-title-tgif-know-full-details

दूसरी तरफ रिपोर्ट्स का ये भी मानना है कि ये फिल्म यश चोपड़ा की फिल्म धर्मयुग पर आधारित होगी। धर्मयुग में एक हिंदू पिता एक मुस्लिम लड़के को गोद ले लेता है। लेकिन जहां वो फिल्म काफी सीरियस थी, TGIF, विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी एक हल्की फुल्की कॉमेडी होगी।

गौरतलब है कि इससे पहले, राजश्री प्रोडक्शन्स भी अपनी ही फिल्म चितचोर को रीमेक कर नए कलेवर में मैं प्रेम की दीवानी हूं बनाकर पेश कर चुका है। अब देखना है कि यशराज फिल्म्स का एक्सपेरिमेंट कितना सफल होता है।

वैसे बॉलीवुड में इस समय कई हिंदी फिल्मों के रीमेक पाईपलाईन में हैं जिनमें से कुछ बन रहे हैं, कुछ बनने वाले हैं और कुछ डिब्बाबंद हो चुके हैं।

सत्ते पे सत्ता

सत्ते पे सत्ता

फराह खान और रोहित शेट्टी मिलकर काफी समय से सत्ते पे सत्ता रीमेक बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अभी तक फिल्म केवल खबरों तक ही सीमित है। हालांकि अफवाहों में फिल्म की स्टारकास्ट आए दिन बदल जाती है।

अंगूर रीमेक

अंगूर रीमेक

वहीं, रोहित शेट्टी फिलहाल, रणवीर सिंह के साथ अंगूर रीमेक बना रहे हैं। फिल्म का नाम है सर्कस और ये शेक्सपियर के नाटक कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित है। इसी नाटक पर गुलज़ार, संजीव कुमार और देवेन वर्मा के साथ अंगूर बना चुके हैं।

चुपके चुपके

चुपके चुपके

चुपके चुपके रीमेक में राजकुमार राव को धर्मेद्र की भूमिका के लिए अप्रोच किया गया है। फिल्म को लव रंजन बना रहे हैं। अब देखना है कि रीमेक में अमिताभ बच्चन की भूमिका कौन निभाता है। तब तक के लिए तो फिल्म की स्क्रिप्ट पर तेज़ी से काम हो रहा है।

रात और दिन रीमेक

रात और दिन रीमेक

खबर थी कि ऐश्वर्या राय को इस रीमेक के लिए फाईनल किया जा चुका है। फिल्म को रोहन सिप्पी डायरेक्टर करने वाले थे लेकिन फिलहाल फिल्म के बारे में किसी को कोई खबर नहीं है।

छोटी सी बात रीमेक

छोटी सी बात रीमेक

माना जा रहा है कि इस फिल्म के लिए भी आयुष्मान खुराना को ही अप्रोच किया जा रहा है। वैसे भी आयुष्मान खुराना को आज के ज़माने का अमोल पालेकर मान लिया गया है और वो ऐसी फिल्मों को बेहतरीन ढंग से निभा ले जाते हैं।

वो कौन थी

वो कौन थी

खबर है कि इस फिल्म के रीमेक की तैयारियां ज़ोरों से चल रही थी और लीड कास्ट के लिए दीपिका पादुकोण और ऐश्ववर्या राय में टक्कर भी चल रही थी। लेकिन क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट के बंद होते ही फिल्म भी ठप हो गई।

 बैजू बावरा

बैजू बावरा

संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म के रीमेक राइट्स खरीद लिए हैं और खबर है कि वो लगातार इस पर काम कर रहे हैं। अफवाहें तो यहां तक थीं कि इस फिल्म के रीमेक के लिए भंसाली ने शाहरूख खान - सलमान खान और आलिया भट्ट को अप्रोच किया था। अब माना जा रहा है कि फिल्म के लिए रणबीर को अप्रोच किया गया है।

अर्थ रीमेक

अर्थ रीमेक

महेश भट्ट की अर्थ रीमेक की स्टारकास्ट भी फाईनल हो चुकी है। फिल्म में इमरान हाशमी, स्वरा भास्कर और जैकलीन फर्नांडीज़ नज़र आने वाले थे लेकिन फिलहाल फिल्म के बारे में किसी के पास कोई अपडेट नहीं है।

रूक चुकी हैं फिल्में

रूक चुकी हैं फिल्में

गौरतलब है कि रीमेक करना इतना आसान भी नहीं है। रोहित शेट्टी की राम लखन रीमेक इसलिए डिब्बाबंद हो गई थी क्योंकि किसी को राम नहीं बनना था। सबको लखन की भूमिका चाहिए थी।

पहले का स्कोर

पहले का स्कोर

बॉलीवुड में पहले भी हिंदी फिल्मों के रीमेक बन चुके हैं। और इनका स्कोर हमेशा 50 प्रतिशत रहा है। यानि कि फिल्म के हिट और फ्लॉप होने का चांस बराबर का रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X