बॉलीवुड की ताज़ा नई जोड़ी - विकी कौशल और कृति सैनन, करेंगे इश्क वाला लव!
बॉलीवुड में इस समय जैकी भगनानी की रहना है तेरे दिल में रीमेेक की चर्चा तेज़ी से हो रही है। फिल्म को मॉम फेम रवि उदयावर डायरेक्ट करेंगे और माना जा रहा है कि फिल्म में लीड किरदार के लिए कृति सैनन को फाईनल किया जा चुका है। उनके साथ दो और चेहरों की तलाश है जिनमें से एक तलाश विकी कौशल पर जाकर रूकी है।
अगर सब कुछ डील के मुताबिक रहा तो विकी कौशल और कृति सैनन, आर माधवन और दीया मिर्ज़ा की तरह, रहना है तेरे दिल में रीमेक में रोमांस करते दिखाई देंगे।

इस फिल्म के लिए मेकर्स बिल्कुल फ्रेश जोड़ी चाह रहे थे और विकी कौशल और कृति सैनन कास्टिंग के लिए परफेक्ट माने जा रहे हैं। जैकी भगनानी पहले, ओरिजिनल स्टारकास्ट के साथ ये फिल्म बनाना चाहते थे और 20 साल आगे की कहानी दिखाना चाहते थे जो कि सही मायनों में एक सीक्वल होती।
लेकिन वो आईडिया ड्रॉप कर दिया गया और फिल्म के सीक्वल को एक फ्रेश कहानी की तरह पेश करना तय किया गया। इस बार भी कहानी, एक लड़की और दो लड़कों का प्रेम त्रिकोण होगी जिसे अपने मज़बूत कंधों पर संभालेंगी कृति सैनन और विकी कौशल। फिल्म के लिए तीसरे चेहरे की तलाश जारी है।

विकी कौशल की बड़ी फिल्मों का लाइन अप
विकी कौशल पर आने वाले समय में काफी बड़ी फिल्मों पर सट्टा लगा हुआ है। इनमें सबसे ऊपर है सरदार ऊधम सिंह बायोपिक। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं शूजित सरकार। हालांकि यूं तो ये फिल्म 15 जनवरी 2021 को रिलीज़ होनी थी।

उरी के बाद से शानदार करियर
विकी कौशल का करियर उरी की रिलीज़ के बाद से शानदार बीता है। और इस समय उनके पास प्रोजेक्ट्स की भरमार है। देखना है कि वो इस साल वो बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाके करते हैं क्योंकि फिलहाल वो बॉलीवुड पर राज करने को तैयार लग रहे हैं।

यशराज फिल्म्स
इसके अलावा विकी कौशल की जोड़ी मानुषि छिल्लर के साथ यशराज फिल्म्स के एक प्रोजेक्ट के लिए बन चुकी है। फिल्म को धूम फेम विजय कृष्ण आचार्य डायरेक्ट करेंगे। माना जा रहा है कि ये फिल्म यश चोपड़ा की फिल्म धर्मपुत्र का रीमेक है।

अश्वत्थामा का अनाउंसमेंट
उरी के बाद रॉनी स्क्रूवाला ने विकी कौशल और उरी डायरेक्टर आदित्य धर ने अश्वत्थामा नाम की बहुत बड़ी फिल्म अनाउंस की है। ये एक पौराणिक ड्रामा है जो महाभारत के पात्र अश्वत्थामा से प्रेरित है। फिल्म में विकी कौशल के साथ सारा अली खान दिखाई देंगे।

बॉक्स ऑफिस पर राज
गौरतलब है कि उरी के बाद विकी कौशल बॉक्स ऑफिस स्टार बन चुके हैं। यही कारण है कि उनकी आने वाली सभी फिल्मों से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। देखना है कि अब ये फिल्में कब पूरी होती हैं और कब रिलीज़ होती हैं।

कृति सैनन का राजयोग
कृति ने अपने करियर की शुरूआत हीरोपंती के साथ की थी। उनका मानना है कि एक्टर के तौर पर इतने 2014 से अब तक वो काफी बदल चुकी हैं। उन्होंने काफी कुछ सीखा है और खुद को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश की है।

बड़ी फिल्मों में बड़ी एंट्री
इसके बाद कृति ने इस साल पीछे मुड़कर नहीं देखा। अप्रैल में वो अभिषेक वर्मन की कलंक में ऐरा गैरा नत्थू खैरा पर ठुमके लगाती दिखीं। फिल्म में कृति के इस गेस्ट अपीयरेंस ने काफी तारीफें बटोरीं, भले ही फिल्म ना चली हो।

अक्षय कुमार के साथ किया राज
कृति ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार एंट्री की हाउसफुल 4 के साथ। फिल्म में वो अक्षय कुमार के अपोज़िट दिखाई दीं और उनकी कॉमिक टाईमिंग ने दर्शकों का दिल जीता और अक्षय के साथ उनकी जोड़ी को सराहा गया।

लॉकडाउन में सब अटका
कृति सैनन के लिए ये साल काफी दिलचस्प होने वाला था। पहली बात तो ये कि वो सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली करने वाली थी। इसके अलावा, कृति सैनन मीमी की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में वो एक सरोगेट मां की भूमिका में दिखाई देने वाली थीं। लेकिन लॉकडाउन के बाद सब कुछ अधर में लटक गया है।

आने वाले प्रोजेक्ट्स
ओम राउत की आदिपुरूष में राम के किरदार में प्रभास के अपोज़िट कृति सैनन सीता के किरदार में नज़र आएंगी। लक्ष्मण के किरदार में सनी सिंह और रावण के किरदार में सैफ अली खान फाईनल हो चुके हैं। वहीं इसके अलावा कृति के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स जिनमें राजकुमार राव के साथ सेेकेंड इनिंग्स, अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडे और वरूण धवन के साथ भेड़िया मुख्य है।


Click it and Unblock the Notifications
