Spotted: ईशा अंबानी की होली पार्टी में एक जैसे कपड़ों में पहुंचे विकी कौशल और कैटरीना कैफ
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने अपने खास दोस्तों के लिए एक होली पार्टी रखी। लेकिन इस होली पार्टी में सबकी नज़रें दो लोगों पर टिक गईं - विकी कौशल और कैटरीना कैफ।
कैटरीना कैफ, ईशा अंबानी की खास दोस्त हैं और वो इस पार्टी पर अपने खास दोस्त विकी कौशल के साथ पहुंची। माजरा यहीं नहीं रूका। विकी और कैटरीना के कपड़ों में काफी समानताएं थीं।

अंग्रेज़ी में तो इसे Twinning कहते हैं। अब ज़ाहिर सी बात है कि दोनों मैचिंग कपड़ों में पहुंचे तो सबका ध्यान उनकी ओर जाना ही था। हालांकि ये एक होली पार्टी थी और दोनों का सफेद कपड़ों में आना महज़ इत्तेफाक भी हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications