विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की शादी में किसकी हुई थी लड़ाई? एक्ट्रेस ने किया दिलचस्प खुलासा

कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म 'फोन भूत' की वजह से चर्चा में हैं। फिल्म में कैटरीना कैफ के अलावा ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में हैं। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसे दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। हाल ही में फिल्म के तीनों लीड स्टार्स 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे जहां कैटरीना ने कई खुलासे किए।
कैटरीना कैफ ने शो में शादी से जुड़ा एक मजेदार खुलासा किया। उन्होंने बताया कि, कैसे शादी के बीच में लड़ाई हो गई थी। कपिल शर्मा ने दरअसल, कैटरीना कैफ से पूछा था- 'आपकी इतनी सारी बहने हैं, आपकी शादी में जुते चुराई की रस्म हुई थीं?' इस पर कैटरीना कैफ ने कहा कि शादी के समय काफी लड़ाई हुई थी।
उन्होंने ये भी बताया कि शादी के समय झगड़े की लगातार आवाज आ रही थी और उन्होंने जब पीछे मुड़कर देखा तो इसाबेल और विक्की कौशल के दोस्त मिलकर जूता चुराने की कोशिश कर रहे थे। वहीं, अर्चना पूरन सिंह ने कैटरीना कैफ से पूछा कि झगड़े में किसकी जीत हुई थी।
इस पर कैटरीना कैफ ने कहा कि उन्होंने इस पर ध्यान ही नहीं दिया क्योंकि वो खुद शादी के दौरान काफी व्यस्त थी। बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने पिछले साल दिसंबर में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। दोनों बॉलीवुड के सबसे फेवरिट कपल में शुमार हैं।


Click it and Unblock the Notifications