वीना मलिक सेक्स-वर्करों का इस्तेमाल कर रही हैं!

फिल्म उमराव जान, देवदास, थ्री इडियट इसलिए आज तक लोगों के जेहन में ताजा है क्योंकि इस के किरदार आपको उस जगह ले जाते हैं जहां के यह चरित्र है। उमराव जान के लिए रेखा ने उर्दू की तालीम ली थी तो देवदास फिल्म के लिए शाहरूख मियां ने मद्दपान किया था तो वहीं थ्री इडियट्स के लिए आमिर खान ने आईआईएम के बच्चों के साथ वक्त बिताया था। जो उनके पर्दे के चरित्र के लिए जरूरी था।
लेकिन पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक जो कि अपनी आने वाली फिल्म 'जिंदगी 50 50' में एक सेक्स वर्कर का किरदार निभा रही हैं, उस रोल के करने के लिए वह कह रही हैं कि उन्होंने सेक्स वर्कर के साथ रातें गुजारी हैं। जिनके बारे में फिल्मी पंडितो का कहना है कि यह सब कुछ जानबूझकर वीना मलिक कह रही हैं। इस बात में जरा सी भी सच्चाई नहीं है। यह एक सी ग्रेट की फिल्म है। जिसके लिए आपको कितनी मेहनत करनी पड़ती है, सभी जानते हैं।
वीना का यूं बातें बनाकर अपने लिए पब्लिसिटी बटोरना वाकई में सेक्स वर्करों का मजाक उड़ाना है। कुछ लोगों ने तो यह तक कह दिया का वीना को तो ऐसे लोगों के पास जाने की जरूरत ही नहीं क्योंकि बिग बॉस में उनकी जिस तरह की हरकत थी उससे तो यही लगता है कि उन्हें किसी ट्यूशन की जरूरत नहीं।
आपको बता दें कि पाक अदाकार वीना मलिक इस फिल्म के अलावा बहुत जल्द ही इमेजिन टीवी पर अपना स्वयंवर भी रचाने जा रही हैं इसके लिए वीना को साढ़े तीन करोड़ रुपए चैनल की तरफ से दिए जा रहे हैं। अगर वीना ने इस शो में शादी कर ली तो चैनल उन्हें पूरे साढ़े 4 करोड़ देगा।


Click it and Unblock the Notifications