जिंदगी 50-50: रामू की दूसरी उर्मिला हैं वीना मलिक
इन दिनों एक बार फिर से निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा अपनी हॉट औऱ बिंदास फिल्म जिंदगी 50-50 को लेकर खासे चर्चा में हैं। वैश्याओं की कहानी कहती इस फिल्म में पाकिस्तानी अदाकारा वीना मलिक और विवादित अभिनेत्री रिया सेन काम कर रही है। फिल्म के प्रोमो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। वजह है फिल्म में वीना औऱ रिया ने जमकर एक्सपोज किया है।
जो पहला लुक जारी हुआ है उससे तो यही लगता है कि फिल्म की असली हिरोईन वीना मलिक हैं। उन्हें रिया से ज्यादा तवज्जो दी गयी हैं। जिस तरह से रामू ने फिल्म में वीना मलिक को फिल्माया है उसे देखकर फिल्म 'रंगीला' की अभिनेत्री उर्मिला मांतोडकर याद आती हैं। जिनका कायाकल्प रामू ने ही किया था। लेकिन वक्त बदला और उर्मिला ने राम गोपाल वर्मा का साथ छोड़ दिया जिसके चलते पिछले काफी समय से रामू की फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर कोई धमाल नहीं मचाया।

हो सकता है कि राम गोपाल वर्मा इस बार उर्मिला की तरह वीना मलिक को पेश करके यह साबित करना चाह रहे हों कि उन्होंने ही उर्मिला को बनाया था ना कि उर्मिला की वजह से उनकी दुकान चलती थीं। जिंदगी 50 50 में वीना को उसी तरह से हॉट और बिंदास पेश किया जा रहा है जिस तरह से रंगीला फिल्म की उर्मिला थी। उसी तरह फिल्म में वीना मलिक ने बैकलेस और इंटिमेट सींस दिेये हैं जिस तरह से उर्मिला में अभिनेता जैकी श्राफ के साथ फिल्म रंगीला में दिये थे। देखते हैं कि रामू की यह कोशिश कितनी काम आती है और वीना बॉलीवुड की दूसरी उर्मिला बन पाती हैं कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications