वीना को एक ट्रांसजेंडर ने किया किस!
अक्सर अपनी हरकतों के चलते सुर्खियों में रहने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने कहा कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं वह इसकी परवाह नहीं करतीं क्योंकि वह हर किसी को खुश नहीं रख सकती।
वीना ने अपने जन्मदिन पर कहा कि पाकिस्तान मेरा देश है और वहां कई ऐसे लोग हैं जो मुझे पसंद करते हैं। कई युवक और युवतियां हैं जो मुझे प्यार करते हैं। लेकिन यह जरूरी भी नहीं है हर कोई मुझसे प्यार ही करे। मैं भी हर किसी को खुश नहीं रख सकती।
वीना के जन्मदिन पर बॉबी डार्लिंग ने उन्हें किस किया यह फ्रेंच किस नही था लेकिन फिर भी किस तो था। इस पर भी वीना का कहना था कि मुझे जब बॉबी ने किस किया तो मैंने इसे सहज रूप से ही लिया क्यों कि मेरी कई गर्लफैंड हैं जो मुझे किस करती हैं। अब आप ही सोचिए वीना ने क्या कह दिया। शायद वह भूल गईं हैं कि यह भारत है और कही गई बातों का मतलब बदलते देर नहीं लगती।


Click it and Unblock the Notifications