जयपुर में फिर लापता हुईं वीना मलिक
पिछले साल बॉलीवुड की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान गायब हुई पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक शुक्रवार को एक बार फिर से लापता हो गईं। लाहौर से दिल्ली और फिर जयपुर पहुंची वीना यहां जयपुर इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल 12(जेआईएफडब्ल्यू) में हिस्सा लेने आई थी, तभी वह अचानक ही शो के बीच से ही गायब हो गईं। देखें वीना मलिक की लेटेस्ट तस्वीरें
वीना के गायब हो जाने के चलते शो को अचानक ही बीच में रोक दिया गया। अरे परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। दरअसल, जेआईएफडब्ल्यू 12 के तीसरे दिन मुंबई के रियाज गांजी के शो में वीना मलिक का अचानक ही गायब होना एक ड्रामा था।
शो के शुरूआत में ही वीना रैंप से गायब हो गई और फिर उनके लापता होने का ड्रामा चला। कुछ देर बाद सरप्राइज देते हुए खुद वीना रैंप पर पहुंची। रैंप पर एंट्री के इस अंदाज को लोगों ने खूब एंजॉय किया और खुद वीना ने भी रैंप वॉक किया। फिर इस शो की शो स्टॉपर बनीं वीना ने खुद को जादूगरनी कहते हुए कहा कि 'मैं मैजिक जानती हूं और जब चाहे, जहां चाहे गायब हो जाती हूं।'
आपको बता दें कि इससे पहले भी एक बार वीना शूटिंग से अचानक ही गयाब हो गई थी और पूरे दो दिनों के बाद उन्हें मुंबई के ही एक होटल में पाया गया। इस बारे में वीना का कहना था कि वह आराम कर रही थी।


Click it and Unblock the Notifications