क्या शादी कर रहे हैं अश्मित-वीना?

हाल ही वीना अश्मित के माता-पिता और बहन अमीषा पटेल से मिलने मुंबई पहुंची थी। अश्मित के पेरेंट्स से वीना की मुलाकात को अश्मित-वीना की शादी से जोड़कर देखा जा रहा है। वैसे वीना मलिक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पास पाकिस्तान में छह घर हैं और अब एक घर वो मुंबई में लेना चाहती हैं।
साथ ही उन्होंने ये भी कहाकि उन्हें थोड़ा बड़ा घर चाहिए जिसमें एक कमरा उनके उनके कपड़ों और जूतों के लिए होगा और एक अश्मित के लिए। वीना ने खुल्लम-खुल्ला ये भी कह डाला कि उनके फोन में सबसे ज्यादा डायल किया गया नंबर अश्मित का है और वो अश्मित से प्यार करती हैं।
अश्मित-वीना का प्यार परवान तो चढ़ ही चुका है देखना ये है कि दोनों कब शादी करेंगे?


Click it and Unblock the Notifications