अन्ना ने नहीं देखा वीना का हॉट आयटम नंबर
जिसके बारे में जब मीडिया ने फिल्म के हीरो अक्षय खन्ना से बात की तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बड़ी चतुराई से जवाब दिया कि अन्ना हजारे की तबियत इस समय ठीक नहीं चल रही है इसलिए हमने उन्हें और ज्यादा परेशान ना करने की सोची। हमारा उद्देश्य बस अन्ना को फिल्म दिखाना था। फिल्म लंबी ना हो इसलिए हमने वीना का आयटम नंबर हटवा दिया था।
वहीं फिल्मी पंडितों का कहना है कि वीना का आयटम नंबर जरूरत से अश्लील है, जिसे बॉक्स ऑफिस पर लोगों की भीड़ एकत्र करने के लिए फिल्म में भरा गया है। फिल्म एक ज्वलंत मुद्दे पर है, जिसे अन्ना को दिखाकर प्रमोट करने की कोशिश की गयी है।
अन्ना बस फिल्म की तारीफ करे इसलिए नथनी..आयटम को फिल्म से हटाया गया है, अन्यथा हो सकता है वीना के गाने को देखकर अन्ना फिल्म औऱ फिल्म वालों की आलोचना शुरू कर देते क्योंकि गांधीवादी नेता अश्लीलता को बर्दाश्त नहीं कर पाते। खैर देखना दिलचस्प होगा कि वीना इस बात पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं?


Click it and Unblock the Notifications
