Oppss.. शराब पीकर फिल्म की सेट पर पहुंचे ये STAR.. हीरोइन के साथ इमोशनल!
हम बात कर रहे हैं वरूण धवन की.. जी हां, फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के शूटिंग के दौरान वरूण धवन शूटिंग पर शराब पीकर पहुंचे थे। दरअसल, वरूण को आलिया भट्ट के साथ एक इमोशनल सीन करना था। और वरूण उस सीन को रियल जैसा फिल्माना चाहते थे।
[धमाकेदार सीक्वल फिल्म.. सलमान खान का होगा धमाका.. Hint: हीरो कोई और..]

सूत्रों की मानें तो शूटिंग के दौरान सीन को तैयार करने के लिए वरूण ने थोड़ी शराब पी थी। लेकिन वरूण पूरे होश में थे। यहां तक की निर्देशक ने उस सीन की काफी तारीफ भी की। वरूण को कहीं ना कहीं पता था कि शराब पीकर पर ज्यादा नैचुरल तरीके से यह सीन शूट कर पाएंगे.. और हुआ भी ऐसा ही.....
यहां जानें वरूण धवन की आने वाली फिल्में-
बद्रीनाथ की दुल्हनिया
करण जौहर की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया 10 मार्च 2017 को रिलीज होगी। फिल्म में वरूण-आलिया की सुपरहिट जोड़ी दिखाई देगी।
जुड़वा 2
सलमान खान की फिल्म जुड़वा के सीक्वल जुड़वां 2 में भी वरूण धवन को फाइनल कर लिया गया है। फिल्म डेविड धवन बनाएंगे।
आंखें 2
ताजा खबरों की मानें तो 1993 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्में 'आंखें' का सीक्वल आ रहा है- आंखें 2.. और इस सीक्वल में गोविंदा वाले किरदार के लिए वरूण धवन को लॉक किया गया है।
शुद्धि
करण जौहर की ड्रीम प्रोजेक्ट शुद्धि के लिए भी वरूण धवन- आलिया भट्ट की जोड़ी को लॉक कर लिया गया है।
शिद्दत
अभिषेक बर्मन की फिल्म शिद्दत के लिए भी वरूण धवन- आलिया भट्ट की जोड़ी फाइनल की गई है। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है। यह धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म है।
ध्यानचंद बॉयोपिक
वहीं अफवाहों में ये भी है वरूण धवन ध्यानचंद बॉयोपिक में लीड किरदार निभाने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications







