एक और सुपरस्टार की शादी के लिए हो जाइए तैयार, फैन्स के लिए सरप्राइज

By Shweta

Recommended Video

Varun Dhawan - Natasha Dalal to tie the knot in MID 2018 | FilmiBeat

2017 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने शादी कर अपने फैन्स को खुश कर दिया तो अब बॉलीवुड का एक और एक्टर जल्द ही घोड़ी चढ़ने की तैयारी कर रहा है और ये नाम शायद आपको चौंका दे। जी हां ये एक्टर कोई और बल्कि वरुण धवन हैं।

ऐसी खबरें आ रही हैं कि वरुण धवन Mid 2018 तक अपनी कथित गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी कर सकते हैं। कुछ समय पहले तक वरुण धवन और नताशा के बीच ब्रेकअप की खबरें आ रही थी और इसकी वजह आलिया भट्ट को बताया जा रहा था लेकिन अब लग रहा है दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है और दोनों इस साल शादी करना चाहते हैं।

varun-dhawan-to-tie-the-knot-with-his-longtime-girlfriend-natasha-dalal

ऐसा भी कहा जा रहा है कि शादी की वजह से ही वरुण धवन अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं। पहले दोनों के अलगाव की खबरें आ रही थी लेकिन वरुण-नताशा कई बार साथ में देखे जा चुके हैं। दोनों कुछ दिनों पहले साथ में वेकेशन पर भी थे।

अगर फिल्मों की बात करें तो वरुण धवन पहले से ही काफी व्यस्त हैं। इस साल अप्रैल में उनकी अक्टूबर रिलीज हो रही है। इसके अलावा सितंबर में अनुष्का शर्मा के साथ सुई धागा भी रिलीज होगी। फिलहाल वरुण धवन इन फिल्मों की वजह से काफी व्यस्त हैं। इन सब के बीच उन्होंने करण जौहर और शशांक खेतान की फिल्म रणभूमि की तैयारियों में जुट जाएंगे।

आने वाला समय वरुण धवन के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है और इन सब के बीच उन्हें शादी भी करनी है। जाहिर है फैन्स के लिए इससे अच्छी खबर कुछ नहीं हो सकती है। वरुण धवन कई सालों से नताशा दलाल के साथ रिलेशनशिप में हैं लेकिन उन्होंने कभी भी सार्वजनिक तौर इस बात को स्वीकार नहीं किया है।हालांकि दोनों दोस्तों के साथ अक्सर पार्टी करते नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X