रणवीर..अर्जुन सब रह गए पीछे...वरुण धवन ने मार ली बाजी
बॉलीवुड में साउथ की फिल्मों के रिमेक का क्रेज है और अच्छी फिल्मों के रीमेक चलती हैं। अब जल्दी ही बॉलीवुड में साउथ की सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक बनने जा रहा है। इस फिल्म के लिए काफी लंबे से सुशांत सिंह राजपूत, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर के बारे में बातें चल रही थी।
लेकिन अब इन सबको पीछे छोड़ वरुण धवन ने बाजी मार ली है। जी हां ऐसी खबरें आ रही है कि अर्जुन रेड्डी के रीमेक के लिए वरुण धवन फाइनल हो गए हैं। फिल्म में मुख्य किरदार असल में नकारात्मक है जैसा किरदार वरुण धवन बदलापुर में कर चुके हैं।



Click it and Unblock the Notifications