#Twist: दुलहनिया सीरीज़ का पार्ट 3 हटके....और नाम भी एकदम कड़क!

जहां वरूण - आलिया स्टारर बदरीनाथ की दुल्हनिया खत्म हुई वहीं से इस सीरीज़ की अगली फिल्म शुरू हो सकती है। कम से कम वरूण धवन का आईडिया तो शानदार है।

वरूण धवन ने हाल ही में ट्विटर पर एक चैट सेशन किया और मज़ाक मज़ाक में उन्होंने अपनी दुल्हनिया सीरीज़ के लिए नया टाईटल दे दिया। दरअसल, हुआ यूं कि किसी ने उनसे अगली फिल्म की तैयारी के बारे में पूछा।

इस पर वरूण का जवाब था कि आइडिया अच्छा है। और इस बार पिंकी का दूल्हा या ऐसा कोई टाइटल रखेंगे। अब तक किसी दूल्हे पर फिल्म नहीं बनी है, केवल दुल्हनिया पर बनी है।

varun-dhawan-suggests-name-the-part-3-his-badrinath-ki-dulhaniya-series

अब अगर आपका ध्यान नहीं गया हो तो हम याद दिला दें कि बदरीनाथ की दुल्हनिया का अंत भी इसी सीन पर हुआ था। वरूण धवन का किरदार बदरी आलिया से कहता है कि बदरी की दुल्हनिया नहीं, वैदेही का दूल्हा।

ऐसे में अनजाने में ही सही वरूण धवन ने अपनी दुल्हनिया सीरीज़ के लिए एक सॉलिड और कड़क टाइटल तो दिया लेकिन इसके साथ ही उन्होंने इस आइडिया के साथ सीक्वल का हिंट भी दे दिया।
[#Hafta: फ्लॉप फिल्म को इस तरह बनाया जाता है SUPERHIT!]

यानि कि सीरीज़ की अगली फिल्म वहीं से शुरू भी हो सकती है, जहां से दूसरी खत्म हुई थी। वैदेही का दूल्हा हो या पिंकी का दूल्हा, ये सीरीज़ इन सभी सीरीज़ फिल्मों की तरह धमाकेदार होगी इसमें कोई शक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X